Unko humse huyi thi wo mohabbat kya hai?

उनको हमसे हुई थी वो मुहब्बत क्या है?
साथ जीने के लिए ना हो तो नियत क्या है?

उनको हमसे मिलने की ख्वाहिश क्यों है,
हमको उनसे मिलने की जरूरत क्या है?

याद मत करो तब ही तो बेहतरी है तुम्हारी,
हमे याद करने की उनकी हिमाकत क्या है?

वो जो ईमान बेचके निभा रहे है, रिश्तेदारी,
ऐसे बेइमानी की हमारे यहां इज्जत क्या है?

अब अपने झोले को किसी और दर पे ले जाओ,
तुम अगर हमारे साथ हो तो हमे राहत क्या है?

Comments

Popular Posts